Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वोटर लिस्ट से नाम काटना हो तो पहले मेरे शव पर से गुजरना होगा : ममता

झाड़ग्राम में आयोजित पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री ने एसआईआर को लेकर भाजपा पर बोला हमला

06 Aug 2025

वोटर लिस्ट से नाम काटना हो तो पहले मेरे शव पर से गुजरना होगा : ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को झाड़ग्राम में आयोजित पदयात्रा के बाद भाषा आंदोलन मंच से विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला और इसे राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि अगर किसी का नाम मतदाता सूची से हटाना है तो पहले उनके शव के ऊपर से गुजरना होगा।
ममता बनर्जी ने बुधवार को जनसभा में स्पष्ट कहा, एनआरसी मानती नहीं हूं और मानूंगी भी नहीं। नाम काटने की साजिश हो रही है, लेकिन मैं इसे कभी स्वीकार नहीं करूंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एसआईआर के नाम पर बंगाल में एनआरसी लागू करने की योजना बना रही है, जिससे लाखों लोगों के अधिकार खतरे में पड़ सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में वह बंगाली अस्मिता को मुख्य मुद्दा बनाएंगी। उन्होंने सिदू-कान्हू की धरती से जनता को संबोधित करते हुए राजनीतिक मतभेद भूलकर एकजुट होने का आह्वान किया। ममता ने कहा, राजनीतिक मतभेद भुला दें, अपने घर और अपनी पहचान की रक्षा आपको खुद करनी होगी।
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बंगला भाषा और संस्कृति पर ‘हमला’ करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया, रवींद्रनाथ ठाकुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद और ईश्वरचंद्र विद्यासागर किस भाषा में बोलते थे? देश का राष्ट्रीय गीत और राष्ट्र गान किस भाषा में है? उन्होंने कहा कि यह बंगाल की संस्कृति, भाषा और इतिहास पर चोट है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि 21 जुलाई को कोलकाता में उन्होंने भाषा आंदोलन का आह्वान किया था और झाड़ग्राम उनकी दूसरी बड़ी सभा है। उन्होंने कहा कि बंगाल की पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी और जनता को इसमें सक्रिय भागीदारी करनी होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वोटर लिस्ट से नाम काटना हो तो पहले मेरे शव पर से गुजरना होगा
झाड़ग्राम में आयोजित पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री ने एसआईआर को लेकर भाजपा पर बोला हमला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News